नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,638 चीज़े में से 471-480 ।
पीएम मोदी को राष्ट्रपति पुतिन ने किया फोन, यूक्रेन को लेकर ट्रंप के साथ बातचीत की दी जानकारी
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर विस्तृत बातचीत की। इस दौरान राष्ट्रपति पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ अलास्का में हाल ही में हुई बैठक की जानकारी साझा की। दोनों नेताओं ने बातचीत में वैश्विक और क्षेत्रीय सुरक्षा, रणनीतिक साझेदारी और द्विपक्षीय सहयोग के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।   read more

जेपी नड्डा ने पंडित नेहरू की 1960 सिंधु जल संधि को बताया भारत के इतिहास की सबसे बड़ी भूल
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है। इस फैसले पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तीखा बयान दिया और इसे भारत के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू की सबसे बड़ी ऐतिहासिक गलतियों में से एक करार दिया। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक   read more

फिर बढ़ा दिल्ली में यमुना का जलस्तर, बाढ़ का खतरा बढ़ने से प्रशासन अलर्ट
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : दिल्लीवासियों के लिए यमुना नदी में जलस्तर का लगातार बढ़ना चिंता का कारण बन गया है। सोमवार को हुई भारी बारिश के साथ-साथ हिमाचल और उत्तराखंड के बांधों से छोड़ा गया पानी यमुना के जलस्तर को खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा रहा है। तस्वीरों में दिख रहा है कि यमुना नदी तेजी से अपने किनारों को पार कर रही है। यमुना बाजार इलाके के लोहा पुल के पास स्थिति सबसे गंभीर मानी जा र   read more

जयंती विशेष: हजारी प्रसाद द्विवेदी – हिंदी साहित्य में परंपरा और आधुनिकता के सेतुकार
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : हिंदी साहित्य और भारतीय संस्कृति के इतिहास में हजारी प्रसाद द्विवेदी का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। 19 अगस्त को जन्मे द्विवेदी केवल एक साहित्यकार नहीं थे, बल्कि वे परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु बनाने वाले युगदृष्टा भी थे। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने अपने ज्ञान, विचारधारा और लेखन से हिंदी जगत में अमिट छाप छोड़ी। द्विवे   read more

केंद्र ने किया स्पष्ट, यूपीआई पेमेंट पर लेनदेन शुल्क लगाने का कोई प्रस्ताव नहीं
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : केंद्र ने सोमवार को स्पष्ट किया कि यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (यूपीआई) आधारित डिजिटल लेनदेन पर कोई लेनदेन शुल्क लागू करने का कोई प्रस्ताव वर्तमान में नहीं है। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर के माध्यम से दी। यूपीआई ट्रांजैक्शन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) द्वारा सुगम बनाए जाते हैं। 30 अगस्त 2019 के सर्कुलर के अनु   read more

गठिया के इलाज में नई उम्मीद : जापानी वैज्ञानिकों ने खोजे जोड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले इम्यून हब्स
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : गठिया (रूमेटाइड आर्थराइटिस) से जूझ रहे मरीजों के लिए जापान से अच्छी खबर आई है। क्योटो यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने ऐसे छिपे हुए "प्रतिरक्षा केंद्र" (इम्यून हब्स) की पहचान की है जो सीधे तौर पर जोड़ों को नुकसान पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। रूमेटाइड आर्थराइटिस एक गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ही जोड़ों पर हमला करने ल   read more

कोविड-19 संक्रमण से महिलाओं की रक्त वाहिकाओं पर बुरा असर, हृदय रोग और स्ट्रोक का बढ़ा खतरा : अध्ययन
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : एक नए अंतरराष्ट्रीय अध्ययन में खुलासा हुआ है कि कोविड-19 संक्रमण रक्त वाहिकाओं पर गंभीर असर डाल सकता है, खासकर महिलाओं में। शोध में पाया गया कि संक्रमण के बाद धमनियों में ऐसे बदलाव देखे गए जो सामान्यत: उम्र बढ़ने के साथ कई वर्षों बाद होते हैं। यह समय से पहले हुई कठोरता हृदय रोग, स्ट्रोक और दिल के दौरे का खतरा बढ़ा सकती है। अध्ययन के अनुसार, कोविड-19 संक्रमण से प्र   read more

मेक इन इंडिया को बढ़ावा : सैमसंग ने ग्रेटर नोएडा फैक्ट्री में शुरू किया लैपटॉप निर्माण
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : दक्षिण कोरियाई इलेक्ट्रॉनिक्स दिग्गज सैमसंग ने भारत में अपने उत्पादन विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित फैक्ट्री में लैपटॉप निर्माण शुरू कर दिया है। अब तक यह यूनिट फीचर फोन, स्मार्टफोन, वियरेबल्स और टैबलेट का उत्पादन कर रही थी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सैमसंग ‘मेक इन इंडिया   read more

भारत यात्रा पर चीन के विदेश मंत्री वांग यी, जयशंकर और डोभाल संग करेंगे अहम वार्ता
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : चीन के विदेश मंत्री वांग यी सोमवार से अपनी दो दिवसीय भारत यात्रा शुरू कर रहे हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे। भारत-अमेरिका संबंधों में हालिया तनाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी चीन यात्रा को देखते हुए यह दौरा खास महत्व रखता है। माना जा रहा है कि सीमा विवाद पर स्थायी समाधान, व्यापार   read more

कैश फॉर जॉब घोटाला : सुप्रीम कोर्ट से पार्थ चटर्जी को राहत, तीन महीने बाद रिहाई
  • Post by Admin on Aug 18 2025

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कैश फॉर स्कूल जॉब घोटाले में फंसे पूर्व शिक्षा मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के महासचिव पार्थ चटर्जी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली। शीर्ष अदालत ने भ्रष्टाचार से जुड़े सीबीआई केस में उन्हें जमानत दे दी है, हालांकि उनकी रिहाई तुरंत नहीं होगी। अदालत ने साफ किया है कि चटर्जी की रिहाई बेल बॉन्ड से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी ह   read more