नई दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,330 चीज़े में से 231-240 ।
देश में दौड़ रही 144 वंदे भारत ट्रेनें, तेज रफ्तार और आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों का सफर हुआ आसान: अश्विनी वैष्णव
  • Post by Admin on Aug 10 2025

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे के नेटवर्क में अब 144 वंदे भारत ट्रेनें परिचालन में हैं, जो देशभर में यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव दे रही हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार का फोकस रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने और यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने पर है। वंदे भारत सेमी हाई-स्पीड ट्रेनो   read more

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद भारत करेगा दमदार वापसी, रणनीतिक सुधार और घरेलू मांग देंगे सहारा : तुहिन सिन्हा
  • Post by Admin on Aug 10 2025

नई दिल्ली : अमेरिका द्वारा भारत पर टैरिफ लगाने के फैसले के बीच बीजेपी राष्ट्रीय प्रवक्ता तुहिन सिन्हा ने कहा है कि मजबूत अर्थव्यवस्था, पिछले एक दशक में हुए रणनीतिक सुधार और सशक्त घरेलू मांग के बल पर भारत इस चुनौती से मजबूती से उभरेगा। उनका मानना है कि इन कारकों के कारण टैरिफ का असर देश की जीडीपी पर बेहद मामूली होगा। सिन्हा ने बताया कि भारत-अमेरिका के बीच शुरू हुई ट्रेड   read more

गर्भाशय कैंसर के नए जीनोमिक जोखिम कारकों की खोज, इलाज में मिल सकती है नई राह
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : गर्भाशय कैंसर के विकास में भूमिका निभाने वाले नए जीनोमिक जोखिम कारकों की खोज एक नए अध्ययन में हुई है। इस रिसर्च से इस घातक बीमारी की पहचान और उपचार के लिए संभावनाएं बढ़ी हैं। जर्मनी के हनोवर मेडिकल स्कूल (एमएचएच) की टीम ने अध्ययन के दौरान पांच नए जीनोमिक स्थानों की पहचान की है, जो गर्भाशय की अंदरूनी परत (एंडोमेट्रियम) में ट्यूमर बढ़ाने में मदद करते हैं   read more

त्वचा से लेकर पाचन तक फायदेमंद है आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी कृष्ण सारिवा, जानिए कैसे करती है बीमारियों से रक्षा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : आयुर्वेद में खास महत्व रखने वाली जड़ी-बूटी कृष्ण सारिवा, जिसे आमतौर पर अनंतमूल या भारतीय सारसपैरिला भी कहा जाता है, स्वास्थ्य के कई आयामों में चमत्कारिक लाभ प्रदान करती है। इसका वैज्ञानिक नाम 'इचनोकार्पस फ्रूटेसेंस' है और यह एपोसाइनेसी परिवार की प्रमुख जड़ी-बूटी है। प्राचीन आयुर्वेदिक ग्रंथ चरक संहिता में इसे वात-पित्त शमन, रक्त शोधन और ज्वर हर ग   read more

केंद्र ने असम-त्रिपुरा के कमजोर वर्गों के विकास के लिए 4,250 करोड़ रुपए के पैकेज को दी मंजूरी
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम और त्रिपुरा के कमजोर और जनजातीय वर्गों के विकास के लिए विशेष विकास पैकेज के तहत 4,250 करोड़ रुपए के चार नए घटकों को मंजूरी दे दी है। यह फैसला मौजूदा विशेष विकास योजना के तहत क्षेत्रीय विकास और शांति स्थापना को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। इस योजना के तहत असम के जनजातीय बहुल इलाकों में बु   read more

केंद्र ने पीएमयूवाई उपभोक्ताओं के लिए एलपीजी सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ाई
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट कमेटी ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत एलपीजी सिलेंडर पर सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025-26 तक बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत सरकार लगभग 12,000 करोड़ रुपए की लागत से लाभार्थियों को सब्सिडी प्रदान करेगी। पीएमयूवाई के तहत लाभार्थियों को प्रति वर्ष 9 सिलेंडरों पर 300 रुपए प्रति रिफिल की   read more

काकोरी कांड: ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिला देने वाला युवाओं का साहसिक विद्रोह
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की यादगार घटनाओं में से एक ‘काकोरी कांड’ ने 9 अगस्त 1925 को ब्रिटिश शासन को चौंका दिया था। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के निकट काकोरी रेलवे स्टेशन पर हुई इस ट्रेन डकैती ने न केवल अंग्रेजों की सत्ता को चुनौती दी, बल्कि देश के युवाओं में आजादी की अलख को और प्रज्वलित कर दिया। यह कांड हिन्दुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (एचआरए) के क्रांतिकारियों द   read more

पीएम मोदी और पुतिन की टेलीफोन वार्ता, यूक्रेन संकट और द्विपक्षीय रिश्तों पर हुई गहन चर्चा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर महत्वपूर्ण बातचीत की। दोनों नेताओं ने यूक्रेन संकट के हालिया घटनाक्रमों और भारत-रूस द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन से जुड़ी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया, जिसके लिए मोदी ने उनका धन्यवाद   read more

फैक्ट चेक : ईसीआई की राहुल गांधी को दो टूक, शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर राष्ट्र से मांगें माफी
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग से पूछे गए पांच सवालों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने स्पष्ट प्रतिक्रिया दी है। ईसीआई ने राहुल गांधी के आरोपों को भ्रामक बताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर फैक्ट चेक जारी किया। चुनाव आयोग ने बताया कि कांग्रेस की मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने की मांग को सुप्री   read more

डोनाल्ड ट्रंप का 50 प्रतिशत वाला टैरिफ बम, भारत के लिए अब्बा-डब्बा-जब्बा
  • Post by Admin on Aug 08 2025

नई दिल्ली : अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रह-रहकर भारत को टैरिफ का दिखाया जा रहा डर अब उनके लिए ही परेशानी का कारण बनता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में जिस तरह से अमेरिका भारत के खिलाफ टैरिफ बम फोड़ने की धमकी दे रहा है, उसका माकूल जवाब भारत सरकार की तरफ से दिया जा रहा है।  दरअसल, भारत एक ऐसा वैश्विक बाजार बन चुका है, जिसकी जरूरत दुनिया के देशों को अपना व्यापार चलाने के लिए है। इस   read more