गो अप फाउंडेशन की पहल, शिक्षकों को मानसिक समस्याओं के प्रति किया जागरूक

  • Post By Admin on Apr 04 2026
गो अप फाउंडेशन की पहल, शिक्षकों को मानसिक समस्याओं के प्रति किया जागरूक

मुजफ्फरपुर : गो अप फाउंडेशन के तत्वावधान में शनिवार को जिले के माड़ीपुर स्थित जैंतपुर पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के बीच मानसिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें मानसिक समस्याओं से निपटने के उपायों की जानकारी देना था।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को मानसिक समस्याओं जैसे तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही यह भी समझाया गया कि इन लक्षणों को समय रहते पहचान कर उनका उचित उपचार कैसे किया जा सकता है। वक्ताओं ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि शारीरिक स्वास्थ्य, इसलिए दोनों का संतुलन बनाए रखना जरूरी है।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य मनोज कंठ ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं। कार्यक्रम में गो अप फाउंडेशन की निदेशक पूनम शर्मा सहित संस्था की अन्य सदस्य रूपा सिन्हा, पुष्प गुप्ता और अलका वर्मा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने शिक्षकों को मानसिक रूप से स्वस्थ रहने और सकारात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।