गायघाट डिग्री कॉलेज में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए गूंजे राष्ट्रप्रेम के संदेश

  • Post By Admin on Aug 14 2026
गायघाट डिग्री कॉलेज में पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता के जरिए गूंजे राष्ट्रप्रेम के संदेश

मुजफ्फरपुर : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट में स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई इस महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति और समस्त महाविद्यालय परिवार के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या डॉ. पयोली के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के बर्सर डॉ. अर्धेंदु भी उपस्थित रहे। सांस्कृतिक समिति के कार्यों की देखरेख डॉ. ज्योति रानी, डॉ. विशाल तिवारी और सुश्री अंजू प्रकाश द्वारा की गई। कार्यक्रम में डॉ. सुशील कुमार, श्री गणेश महतो, डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. दत्तात्रेय और डॉ. उपांशु सहित अन्य शिक्षकगण भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और नागरिक जिम्मेदारी से जुड़े विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की कलात्मक अभिव्यक्तियों ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। प्रतियोगिता में खुशी कुमारी, शहजहाँ खातून, वंदना कुमारी, अनीता कुमारी, शालू कुमारी, सविता कुमारी, नविता कुमारी, इंद्रासन कुमारी, साधना कुमारी, सोनम कुमारी, रिंकू कुमारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, जीतू कुमार, राजेश कुमार और नंदन कुमार ने भाग लिया।

प्राचार्या डॉ. पयोली ने विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां छात्रों में देशभक्ति की भावना, सामाजिक चेतना और सकारात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उपस्थित सभी शिक्षकों ने भी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर और स्लोगनों को 15 अगस्त को आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।