फर्जी दरोगा हुआ गिरफ्तार, कई दिनों तक थाने में किया काम
- Post By Admin on Mar 02 2023
 
                    
                    खगड़िया : मामला बिहार के खगड़िया से सामने आया है। खगड़िया में एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया गया है। फर्जी दरोगा सुपौल के वार्ड नंबर सात का रहने वाला है। फर्जी दरोगा के मकान से वर्दी, नेम प्लेट, लैपटॉप, तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। फर्जी दरोगा पिछले तीन महीने से उक्त किराये के मकान में रह रहा था।
आपकों बता दें कि एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर चित्रगुप्तनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार और दरोगा पंकज यादव ने कार्यवाई में की। पुलिस टीम ने मिलकर फर्जी दरोगा को पकड़ा लिया। फर्जी दरोगा के पड़ोसी लोग उन्हे अजय बाबू कह कर बुलाते है। उनके पड़ोसियों ने बताया कि वह बीपीएससी पास है।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने फर्जी दारोगा से पूछताछ की तो उसने बताया कि 2 नवंबर 2022 को वह खगड़िया पुलिस लाइन में नए दारोगा के रूप में योगदान किया है। वह समाहरणालय के क्राइम ब्रांच में प्रतिनियुक्त है। फर्जी दारोगा ने थानाध्यक्ष को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया। एसपी के आदेश पर दरोगा का पुलिस लाइन और नेट पर सत्यापन किया गया तो वह फर्जी निकला।