लखीसराय में मद्य निषेध विभाग की छापेमारी, सात शराबी गिरफ्तार
- Post By Admin on Oct 31 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून के पालन को लेकर मद्य निषेध विभाग की ओर से चलाए गए अभियान में सात लोगों को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया। 30 अक्टूबर को विभाग की टीम ने कजरा और बड़हिया थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर इन लोगों को हिरासत में लिया।
मद्य निषेध थाना, लखीसराय के छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार, कजरा थाना क्षेत्र के लखना मोड़ से दो लोगों को पकड़ा गया। इनमें पूनाडीह निवासी सुदीन मंडल और लखीसराय थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला निवासी रूस्तम कुमार शामिल हैं। वहीं, कजरा थाना क्षेत्र में एसएसबी कैंप के समीप की गई कार्रवाई में अरमा गांव के तीन लोगों को पकड़ा गया। इनकी पहचान नीरज कुमार, रंजीत कुमार और रामप्रवेश कुमार के रूप में हुई है।
इसके अलावा बड़हिया थाना क्षेत्र में उत्पाद थाना बड़हिया के समीप की गई छापेमारी में देवघर जिले के दो लोगों को पकड़ा गया। इनमें उदय नारायण सिंह और विनोद दास शामिल हैं। विभागीय प्रतिवेदन में सभी सातों लोगों को शराब पीने वाला बताया गया है। छापेमारी के बाद उनके विरुद्ध मद्य निषेध कानून के तहत आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया की गई।