सऊदी अरब: सऊदी अरब जो कट्टर इस्लामिक देश हैं। जहाँ महिलाओं की स्तिथि अन्य देशों की अपेक्षा दयनीय हैं। उन्हें समानता का अधिकार प्राप्त नहीं है। ऐसे में आज का दिन उनके लिए किसी त्यौहार से कम नहीं है।

सऊदी अरब में आज से महिलाएं चला सकेंगी कार, 9 महीने पहले क्राउन प्रिंस ने हटाया था प्रतिबंध। सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग प्रशिक्षण के बाद 5 जून से ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने शुरू किए गए थे। मानवाधिकार कार्यकर्ता लंबे वक्त से इसकी पैरवी कर रहे थे कि महिलाओं को कार चलाने की अनुमति दी जाये। क्राउन प्रिंस ने सितंबर 2017 में ऐलान किया था कि महिलाओं को जल्द ही ड्राइविंग की इजाजत दी जाएगी।

सऊदी अरब में महिलाओं की ड्राइविंग पर सालों से लगा प्रतिबंध रविवार को हटा लिया गया। अब वे आधिकारिक तौर पर कार या अन्य वाहन चला सकेंगी। पिछले साल सितंबर में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आदेश के बाद सऊदी शासन ने इसका ऐलान किया था। सऊदी अरब दुनिया का आखिरी देश था, जहां अब तक महिलाओं की ड्राइविंग पर रोक थी। क्राउन प्रिंस ने पिछले साल उदारवादी इस्लाम अपनाने के ऐलान के साथ महिलाओं पर लगे प्रतिबंधों को भी खत्म करने की बात कही थी। किंग सलमान ने प्रिंस सलमान को पिछले साल ही अपना उत्तराधिकारी बनाया था।