जिलाधिकारी ने जनता दरबार में परिवादियों की समस्याओं को सुनकर की समीक्षा
- Post By Admin on Sep 28 2024
 
                    सीतामढ़ी : शुक्रवार को जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी परिवादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों का अवलोकन किया। जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और पीएचईडी (जल आपूर्ति) विभाग से संबंधित थीं।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जन शिकायतों के समाधान में पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की भी सुनवाई की। कुल 11 परिवादों की सुनवाई की गई जिनमें से 2 मामलों में आदेश जारी किए गए।
सुदामा न्यूज़ । सीतामढ़ी : शुक्रवार को जिलाधिकारी रिची पाण्डेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार कार्यक्रम में परिवादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी परिवादियों से संवाद कर उनकी शिकायतों का अवलोकन किया। जनता दरबार में प्राप्त अधिकांश शिकायतें अतिक्रमण, भूमि विवाद, आपसी विवाद, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, विद्युत और पीएचईडी (जल आपूर्ति) विभाग से संबंधित थीं।