यूपी मोड़ के पास पलटी यात्री बस, 6 गंभीर घायल
- Post By Admin on Dec 11 2024

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी मोड़ के पास बुधवार को एक यात्री बस (विक्रम बस JH 09 BD 2221) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुआ जहां बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे बस पलट गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर किया गया है।
हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बचाने में मदद की।