अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जन्म दिवस पर पौधारोपण

  • Post By Admin on Mar 17 2024
अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के जन्म दिवस पर पौधारोपण

पटना : प्रथम महिला अंतरिक्ष  यात्री एवं भारत में जन्मी कल्पना चावला के जन्मदिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण संसार के मानव ग्लोबल वार्मिंग से परेशान हैं। असाध्य रोगों ने मानव जीवन को संकट में डाल दिया है। इससे बचाव का एक ही उपाय है वृक्षारोपण एवं रोपित पौधों की 5 वर्षों तक सुरक्षा।

पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शान्डिल्य ने कहा कि प्रथम महिला अंतरिक्ष  यात्री एवं भारत में जन्मी कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। वे शोध वैज्ञानिक थीं। कल्पना चावला अंतरिक्ष शटल मिशन की विशेषज्ञ थीं। उन्होंने दो बार अंतरिक्ष की सैर की थी। 19 नवंबर 1997 को वे पहली बार अंतरिक्ष यात्रा पर गई। वे अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की प्रथम एल महिला थीं। उनसे पहले 1984 में राकेश शर्मा सोवियत रूस के अंतरिक्ष यान में उड़ान भरे थे। दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पूरी करके पृथ्वी पर लौटते समय कल्पना चावला जिस राॅकेट में थी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और अमेरिका के टेक्सास में 1 फरवरी 2003 को उनका देहावसान हो गया। अतः उनके जन्म दिवस पर पौधारोपण स्मरणीय कार्य है।

पर्यावरण भारती के पौधारोपण कार्यक्रम में पोलिथीन उपक्रम प्रांत प्रमुख योगेश कुमार, राम बिलास शान्डिल्य, पर्यावरण प्रहरी अमरेन्द्र प्रसाद (सुन्दरम मशाला), इंजीनियर नीतेश कुमार, सुनील कुमार, कृष्ण मोहन रस्तोगी, डॉ. सविता सिंह नेपाली, छोटी, चार्टर एकाउंटेंट ऋचा कुमारी, डॉ. सरिता शंकर, आरजू बरनवाल इत्यादि ने भाग लिए।