हजारीबाग में बड़े वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन का सख्त फैसला

  • Post By Admin on Nov 26 2024
हजारीबाग में बड़े वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन का सख्त फैसला

हजारीबाग : हजारीबाग बड़कागांव रोड पर डीपीएस स्कूल के पास हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। हाइवा वाहन की चपेट में आने से एक छात्र और उसकी मां की मृत्यु के बाद हजारीबाग प्रशासन ने शहर में बड़े और मलबहक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

अनुमंडल पदाधिकारी के आदेशानुसार अब शहर के शहरी क्षेत्र में प्रातः 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री लागू रहेगी। यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है और शहरवासियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया है।

हादसे ने झकझोरा प्रशासन को:
डीपीएस स्कूल के पास हुए इस हादसे ने प्रशासन को सतर्क कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा उठाई गई सुरक्षा की मांग के बाद यह निर्णय लिया गया। हजारीबाग प्रशासन का कहना है कि इस कदम से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और सड़क हादसों की संख्या में कमी आएगी।

शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।