मुजफ्फरपुर में मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का स्वागत, न्यू क्लियर टोन मोबाईल शॉप में हुआ अभिनंदन
- Post By Admin on May 11 2026
मुजफ्फरपुर: शहर के न्यू क्लियर टोन मोबाईल शॉप में रविवार को बिहार सरकार के मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के सम्मान में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।
समारोह के दौरान मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता का फूल-माला और बुके देकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला। अपने संबोधन में मंत्री ने उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि वे समाज के हर वर्ग के साथ सदैव खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए लोगों के सहयोग और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने मंत्री के सरल स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना की। साथ ही उनके सफल और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की गई।
अंत में न्यू क्लियर टोन मोबाईल शॉप परिवार की ओर से मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके आगमन को सम्मान की बात बताया गया।