वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने चलाया वृक्षारोपण अभियान
- Post By Admin on Jan 08 2025

सीतामढ़ी : जिले के नानपुर में कोयली मठ तालाब में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पर्यावरण सचिव बन्दना प्रेयषी ने मंगलवार को पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के महत्व पर जोर दिया और वृक्षारोपण की आवश्यकता को बताया।
इसके बाद, उन्होंने जानीपुर के बेलमोहन तक पतैली सड़क के किनारे आयोजित वसंतकालीन वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने और वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित किया।
इस कार्यक्रम में प्रेयषी ने उपस्थित सभी उपस्थिति पदाधिकारियों और कर्मचारियों को वसंतकालीन वृक्षारोपण को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विभाग द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी और इन कार्यों की प्रगति पर ध्यान देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।