अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण मामलें में जीतन राम मांझी का पुतला दहन
- Post By Admin on Aug 27 2024
.jpg)
सीतामढ़ी : जिले के नानपुर प्रखंड के कोइली स्थित राम जानकी मठ के प्रांगण में भारतीय आम पब्लिक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में अनुसूचित जाति आरक्षण में वर्गीकरण और उप-वर्गीकरण के समर्थन में गया के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनका पुतला भी दहन किया गया।
मनीष कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने चुनौती दी कि यदि मांझी अपने आप को मर्द समझते हैं, तो सामान्य सीट से चुनाव जीतकर दिखाएं। मनीष कुमार ने मांझी को उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल की घटना याद दिलाई, जब मधुबनी जिले के एक मंदिर में पूजा करने के बाद मंदिर को छुआछूत के कारण धुलवाया गया था।
श्री कुमार ने मांझी को अनुसूचित जाति वर्ग के समर्थन में खड़ा होने की सलाह दी और चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ, तो आगामी विधानसभा चुनावों में उन्हें समाज का विरोध झेलना पड़ेगा। इस प्रदर्शन में नन्हे-मुन्ने बच्चे भी अपने हक और अधिकार के लिए शामिल हुए।