खेल समाचार

दिखाया गया है 292 चीज़े में से 11-20 ।
बाउंस ऑफ जॉय खेल प्रतियोगिता में क्रिकेट और फुटबॉल का जलवा, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
  • Post by Admin on Mar 16 2026

मुजफ्फरपुर : आईटीसी और सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 मार्च तक ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम के तहत हाउसिंग बोर्ड मैदान में क्रिकेट और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय खेल आयोजन में विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए शानदार प्रदर्शन किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इंदिरा गांधी महिला फुटबॉल क्लब की   read more

टी20 विश्व कप जश्न के बाद विवादों में घिरे पांड्या, कानूनी कार्यवाई की मांग
  • Post by Admin on Mar 12 2026

नई दिल्ली : भारत की टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नए विवाद में घिर गए हैं। उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार पुणे के वकील वाजिद खान बिडकर ने इस मामले में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने   read more

बाउंस ऑफ जॉय कार्यक्रम के तहत बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, इंदिरा गांधी क्लब ने जीती ट्रॉफी
  • Post by Admin on Mar 11 2026

मुजफ्फरपुर : आईटीसी और सशक्त फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘बाउंस ऑफ जॉय’ कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को खुदीराम बोस स्टेडियम में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्लबों की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुलिस लाइन फुटबॉल क्लब, किंग कोबरा फुटबॉल क्लब (अ), किंग कोबरा फुटबॉ   read more

टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, देशभर से बधाइयों की बौछार
  • Post by Admin on Mar 09 2026

नई दिल्ली/अहमदाबाद : आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर तीसरी बार चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम पर देशभर से बधाइयों की बारिश हो रही है। खेल जगत से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर ओर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक उपलब्धि और लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की उपलब्धि की सराहना की जा रही है। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने टीम इंडिया के प्रदर्शन को   read more

महिला दिवस पर लखीसराय में खो-खो प्रतियोगिता, प्लस टू गर्ल्स स्कूल परियोजना बना चैंपियन
  • Post by Admin on Mar 08 2026

लखीसराय : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखीसराय में महिलाओं और बालिकाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता पब्लिक हाई स्कूल के मैदान में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि न्यू डीपीएस के निदेशक अभिषेक आनंद और वार्ड पार्षद अम   read more

महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लखीसराय में बास्केटबॉल प्रतियोगिता, खुटहा टीम ने जीती ट्रॉफी
  • Post by Admin on Mar 07 2026

लखीसराय : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर जिला प्रशासन लखीसराय के तत्वावधान में बालगुदर स्थित बास्केटबॉल खेल मैदान में महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना तथा समाज में महिला सशक्तिकरण का संदेश देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकार   read more

जिले में पहली बार खो-खो प्रशिक्षण शिविर, बालक-बालिकाओं ने सीखे खेल के गुर
  • Post by Admin on Mar 01 2026

लखीसराय : जिले में पहली बार बालक एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय खो-खो प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में आयोजित यह शिविर 28 फरवरी और 1 मार्च को सूर्यगढ़ा स्थित पब्लिक हाई स्कूल मैदान में संपन्न हुआ। जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस और सचिव अमित कुमार ने बताया कि जिले के सभी सातों प्रखंडों से बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने शिविर में   read more

15 साल की अक्षरा गुप्ता ने रचा इतिहास, दो सत्रों में चार आयु-वर्ग टूर्नामेंट खेले
  • Post by Admin on Feb 26 2026

रक्सौल: बिहार के रक्सौल की 15 वर्षीय उभरती क्रिकेट प्रतिभा अक्षरा गुप्ता ने भारतीय क्रिकेट में एक अनोखी मिसाल कायम की है। कम उम्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर उन्होंने ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जो घरेलू क्रिकेट ढांचे में विरले ही देखने को मिलता है। अक्षरा गुप्ता ने लगातार दो सत्रों, 2024–25 और 2025–26, में BCCI द्वारा आयोजित चार अलग-अलग आयु-वर्ग टूर्नामेंटों में भागीदारी दर्ज क   read more

मेरा युवा भारत कार्यक्रम में युवाओं का जलवा, सूर्यगढ़ा क्लब बना वॉलीबॉल चैंपियन
  • Post by Admin on Feb 13 2026

लखीसराय : मेरा युवा भारत युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान वॉलीबॉल (पुरुष), 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद प्रतियोगिता का संयुक्त रूप से उद्घाटन जिला पदाधिकारी श्री मिथिलेश मिश्र, उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार एवं अपर समाहर्ता श्री नीरज कुमार ने किया। प्   read more

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, युवा खिलाड़ियों ने दिखाया जोश
  • Post by Admin on Feb 12 2026

लखीसराय : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में "मेरा युवा भारत" के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को गांधी मैदान, लखीसराय में हुआ। कार्यक्रम का संयुक्त उद्घाटन उप विकास आयुक्त सुमित कुमार एवं जिला खेल पदाधिकारी मृणाल रंजन ने किया। उद्घाटन के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे   read more