खेल समाचार
- Post by Admin on Aug 27 2026
मुजफ्फरपुर: ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात, प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देशभर के युवाओं और युवा खिलाड़ियों से संवाद किया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के आयोजनों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर एवं रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर की एनएसएस इकाई के सहयोग से युवाओं ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। read more
- Post by Admin on Aug 24 2026
मुजफ्फरपुर : हैंड-टू-हैंड फाइटिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन, बिहार (HFSA) के तत्वावधान में 30 अगस्त 2026 को खेल भवन नेहरू स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में तीसरी बिहार स्टेट लेवल मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन होगा। राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में बिहार के सभी जिलों से खिलाड़ी और टीमें हिस्सा लेंगी। चैंपियनशिप में सेल्फ डिफेंस और हैंड-टू-हैंड फाइटिंग से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित read more
- Post by Admin on Aug 20 2026
मुजफ्फरपुर : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में आयोजित बीआरए बिहार विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग के टीम इवेंट में राजनारायण कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। राजनारायण कॉलेज की टीम ने 13.5 अंक हासिल किए, जबकि ललित नारायण मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज की टीम 13 अंकों के साथ उपविजेता रही। प्रतियोगिता के द read more
- Post by Admin on Aug 19 2026
मुजफ्फरपुर : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय में बीआरए बिहार विश्वविद्यालय अंतर-महाविद्यालय शतरंज टूर्नामेंट का दो दिवसीय आयोजन शुरू हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। टूर्नामेंट में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 18 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आरएमएलएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) read more
- Post by Admin on Aug 18 2026
मुजफ्फरपुर : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 19 और 20 अगस्त को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय के तत्वावधान में किया जाएगा। दो दिवसीय प्रतियोगिता को लेकर कॉलेज परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले 15 महाविद्यालयों की पुरुष और महिला टीमें हिस्सा read more
- Post by Admin on Aug 03 2026
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय दल के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए सभी खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपने असाधारण कौशल, दृढ़ संकल्प और समर्पण से देश का गौरव बढ़ाया है। प्रधानमंत्री ने 13 स्वर्ण पदकों सहित कुल 39 पदक जीतन read more
- Post by Admin on Jul 29 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान एक बार फिर शुभमन गिल को सौंपी गई है, जबकि अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। घोषित टीम में सबसे अधिक चर्चा युवा ऑलराउंडर सारांश जैन के चयन को लेकर हो रही है, जिन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जग read more
- Post by Admin on Jul 27 2026
मुजफ्फरपुर : बिहार में टेबल टेनिस प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुजफ्फरपुर में पहली मेजर बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय यह प्रतियोगिता 6 से 9 अगस्त तक पंडित जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम, सिकंदरपुर में आयोजित होगी, जिसमें राज्य के लगभग 30 जिलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। read more
- Post by Admin on Jul 17 2026
लखीसराय : 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप अंडर-15 फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लखीसराय जिले की बालक टीम शुक्रवार को मुंगेर के लिए रवाना हुई। सूरजगढ़ा स्थित संत मेरी इंग्लिश स्कूल परिसर से खिलाड़ियों को विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं जिला खो-खो संघ के अध्यक्ष तिजो थॉमस, जिला खो-खो एवं गतका संघ के सचिव अमित सिंह राजपूत तथा जिला रेफरी गुड़िया कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना read more
- Post by Admin on Jul 14 2026
लखीसराय : टोलरपुर टैलेंट क्लब, मुस्तफापुर के तत्वावधान में टोलरपुर मैदान में आयोजित खो-खो नाइट टूर्नामेंट का रोमांचक मुकाबला सोमवार देर रात संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में बालिका और बालक दोनों वर्गों की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में सूरजगढ़ा की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए टोलरपुर को 4-2 अंकों से परा read more