उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा को लेकर किया प्रेस वार्ता 

  • Post By Admin on Nov 18 2024
उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा को लेकर किया प्रेस वार्ता 

समस्तीपुर : सोमवार को जिले में राष्ट्रीय लोग मोर्चा पार्टी के राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार यात्रा को लेकर सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि हम पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं और सदस्यता अभियान चला रहे हैं। विपक्ष चाहे कुछ भी कर ले, बिहार में फिर से एनडीए की सरकार ही आएगी। उन्होंने शराबबंदी पर कहा कि शराब तो मिलते रहेंगे। यह बंद होने वाला नहीं है लोग पीना बंद दे तो मरना बंद हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि नकली शराब पीने से ही लोगों की मौत हो रही है। बिहार में अगर पीना है, तो ओरिजिनल शराब पिए। नकली शराब ही पीने से लोग मर जाते है। नकली शराब से 24 मिनट में मर जाएगा और ओरिजिनल शराब पिएगा तो 24 साल में मरेगा। आगे उन्होंने कहा कि विपक्ष गलती से इस बार कुछ ज्यादा ही सीट ले आया है लेकिन आगामी चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी। विपक्ष का कोई भविष्य नहीं है।