भाकपा माले प्रखंड कमिटी की बैठक बथुआ में हुई संपन्न
- Post By Admin on Feb 11 2025

समस्तीपुर : भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को पूसा प्रखंड के बथुआ पंचायत में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आगामी ‘बदलो बिहार महाजुटान’ रैली की तैयारियों पर गहन चर्चा की गई। जिसमें पूसा से एक हजार लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों पर ध्यान दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए अमित कुमार ने कहा कि रैली की तैयारी पूसा में जोर-शोर से चल रही है और इस बार पूसा प्रखंड से रैली में एक हजार से अधिक लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि माले कार्यकर्ता इस रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं। उन्होंने प्रखंडवासियों से रैली को तन-मन-धन से सफल बनाने की अपील की।
इस बैठक में लेवी नवीनीकरण, कोष संग्रह और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कमिटी सदस्य रौशन कुमार, प्रखंड कमिटी सदस्य दिनेश राय, रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, जितेन्द्र राय और उषा देवी समेत अन्य नेताओं ने बैठक में भाग लिया और रैली की सफलता के लिए अपने विचार रखे।