पूर्णिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात
- Post By Admin on Feb 23 2025

पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी के पूर्णिया जिला कार्यालय में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 119वें एपिसोड को सामूहिक रूप से सुना गया। इस विशेष अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे, जिनके नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस प्रेरणादायी संवाद को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी के संदेशों ने कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार किया और समाज के हर वर्ग तक सकारात्मक बदलाव लाने के संकल्प को और अधिक मजबूत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कहा कि "प्रधानमंत्री जी का हर संदेश हमें जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करता है।"
कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात करने और लोकहित में कार्य करने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यालय में यह आयोजन संगठन की एकजुटता और अनुशासन का उदाहरण पेश करता है, जिससे आने वाले दिनों में पार्टी की गतिविधियों को और बल मिलेगा।