राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ से आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 उम्मीदवार को सीट मिले : शशि सिंह यादव
- Post By Admin on Nov 23 2024

हाजीपुर : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव (पंचायती राज प्रकोष्ठ) शशि सिंह यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मांग किया कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (पंचायती राज प्रकोष्ठ) सशक्त प्रकोष्ठों में से एक है। इसलिेए आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ से कम से कम दस राजद पदाधिकारी को विधानसभा में टिकट मिले। जिसमें सर्वसम्मति से पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी का नाम निश्चित हो।
राष्ट्रीय जनता दल (पंचायती राज प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी का कहना है कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (पंचायती राज प्रकोष्ठ) क़ो अव्वल दर्जे का संगठन बनाना है। जिससे पार्टी आगामी 2025 विधानसभा के चुनाव में पूर्ण रूप से बिहार के सत्ता पर काबिज हो सके। वहीं राजद के प्रदेश सचिव शशि सिंह यादव ने कहा की राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के पंचायत से प्रदेश के सभी पदाधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संघर्ष करने हेतु और राजद पार्टी के सभी साथी चुनाव के लिए कमर कस ले और चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दे।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव (पंचायती राज प्रकोष्ठ) शशि सिंह यादव ने पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी दिन रात संवैधानिक ढंग से सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहे है। राजद पार्टी के विचारधाराओं से बिहार के तमाम अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़े वर्ग, सामान्य गरीब वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग, श्रमिक वर्ग, वंचित वर्ग, वार्ड सदस्य, पंचगन, पंचायत समिति, जिला परिषद, मुखिया, उप मुखिया, उपसरपंच, सरपंच इत्यादि को राजद से जोड़ने का काम युद्ध स्तर पर कर रहे हैं।