झारखंड समाचार

दिखाया गया है 591 चीज़े में से 311-320 ।
युवक की अजीब मौत, बाउंड्री वाल के ग्रिल में जैकेट फंसने से हुई मौत
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : जिले के इटकी थाना क्षेत्र के लाल रामेश्वर नाथ शहदेव जी के बाउंड्री वाल पर लगे ग्रिल में इटकी के गुलाम टोली निवासी 22 वर्षीय युवक तैयब अंसारी की जैकेट फंसकर झूलने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फिलहाल यह माना जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। जिससे यह घटना घ   read more

रामगढ़ में यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 24 घायल
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रामगढ़ : जिले के गोला मुरी मार्ग में यात्रियों से भरी बस पलट गई। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान लेवाडीह निवासी सोनाली टुडू के रूप में हुई। वहीं बस में सवार 24 से अधिक लोग घायल हैं। पांच की हालत गंभीर है। दुर्घटना की सूचना पर बरलंगा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला पहुंचाया।  जानकारी के मुताबिक लोगों से भरी बस आदिवास   read more

गैस कटर से एटीएम काटने की कोशिश, 12 लाख रुपये जलकर राख
  • Post by Admin on Nov 18 2024

खूंटी : जिले के मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना गांव के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में अपराधियों ने चोरी की बड़ी कोशिश की। अपराधियों ने गैस कटर का इस्तेमाल कर एटीएम को काटने का प्रयास किया लेकिन इस कोशिश के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। एटीएम को काटने के दौरान उसमें आग लग गई। जिससे उसमें रखे करीब 12 लाख रुपये जलकर राख हो गए। घटना रात के समय की है। जब अपराधियों ने पहले बैंक के आसपास   read more

प्रेमी के घर नवजात के साथ धरने पर बैठी प्रेमिका, न्याय की मांग
  • Post by Admin on Nov 18 2024

गढ़वा : जिले के मेराल थाना क्षेत्र के देवगाना गांव में एक युवती रेखा पिछले 10 दिनों से अपने नवजात बच्चे के साथ अपने कथित प्रेमी के घर के बाहर धरने पर बैठी है। यह अनूठी घटना स्थानीय क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। जहां रेखा अपने प्रेमी सुजीत और उसके परिवार से न्याय की गुहार लगा रही है। प्रेम में धोखा खाने के बाद रेखा अब अपने अधिकारों की मांग कर रही है, लेकिन उसका प्रेमी और उसक   read more

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बीजेपी के विवादित सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई का आदेश
  • Post by Admin on Nov 18 2024

रांची : झारखंड में चुनावी सरगर्मियों के बीच विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस की शिकायत पर आयोग ने बीजेपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर किए गए विवादित वीडियो को तत्काल हटाने और मामले में कार्रवाई का आदेश दिया है। जेएमएम और कांग्रेस ने बीजेपी की सोशल मीडिया गतिविधियों पर आपत्ति   read more

सीसीएल सीएमडी ने पिपरवार कोयला खदान का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Nov 16 2024

रांची : सीसीएल (सेंट्रल कोलफ़ील्ड्स लिमिटेड) के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नीलेंदु कुमार सिंह ने खलारी कोयलांचल क्षेत्र के पिपरवार क्षेत्र स्थित कोयला खदान का आज निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से अशोक ओपन कास्ट परियोजना के खदान परिसर का दौरा किया और कोयला खदान के विस्तारीकरण को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। नीलेंदु कुमार सिंह ने निरीक्षण के द   read more

चंदवा में गोलीबारी की घटना का जिम्मा राहुल सिंह गिरोह ने लिया
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लातेहार : जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पेट्रोल पंप मालिक पप्पू सेठ पर हुई गोलीबारी की घटना ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस घटना का जिम्मा राहुल सिंह गिरोह ने लिया है। गिरोह के सरगना राहुल सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से दावा किया कि यह गोलीबारी उनकी गिरोह के द्वारा की गई थी। राहुल सिंह ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड में काम करने वाली कंपनियों, ज़मीन कारोबारि   read more

विधानसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी, मतदान का बहिष्कार करने की अपील
  • Post by Admin on Nov 16 2024

बोकारो : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले, नक्सलियों ने बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर और नावाडीह थाना क्षेत्र के पलामू और सारुबेड़ा में पोस्टरबाजी की है। भाकपा माओवादी नक्सलियों द्वारा लगाए गए इन पोस्टरों में चुनाव के बहिष्कार का आह्वान किया गया है। पोस्टरों में नक्सलियों ने लिखा है, “वोट क्यों? जंगल, जंगल, जमीन से बेदखल किए जाने के खिलाफ वोट का बहि   read more

बीआईटी कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक छात्र की मौत
  • Post by Admin on Nov 16 2024

राँची : जिले के मेसरा ओपी क्षेत्र स्थित बीआईटी कॉलेज में 14 नवम्बर की रात छात्रों के दो गुटों के बीच हुई मारपीट के बाद एक छात्र की मौत हो गई। यह घटना बीआईटी कॉलेज के पॉलिटेक्निक डिपार्टमेंट में हुई। जहां दो गुटों के बीच विवाद बढ़ने के बाद मारपीट हुई। घटना के बाद एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उसके साथियों ने रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान छात्र की हालत   read more

61 सिल्ली विधानसभा क्षेत्र का प्रथम अनुपूरक यादृच्छिकीकरण संपन्न
  • Post by Admin on Nov 16 2024

रांची : विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत 61-सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के प्रथम अनुपूरक यादृच्छिकीकरण की प्रक्रिया आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित एनआईसी में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री वरुण रंजन और सामान्य प्रेक्षक श्री अमित राय चौधरी ने की। कार्यक्रम में निर्वाची पदाधिकारी सिल्ली सह अपर समाहर्ता रांची, श्री रामना   read more