झारखंड समाचार

दिखाया गया है 586 चीज़े में से 231-240 ।
अम्बा प्रसाद ने रोशनलाल चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा समर्थकों से मेरी गाड़ी का शीशा तुड़वाया
  • Post by Admin on Nov 25 2024

बड़कागांव : 23 नवंबर को मतदान की गणना के बाद आए रिजल्ट के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव सीट से करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस कैंडिडेट अंबा प्रसाद ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रोशनलाल चौधरी पर बड़ा इल्जाम लगाया है। अंबा प्रसाद ने सोशल माडिया X पर पोस्ट किया “अभी कल ही चुनाव के नतीजे आये और आज नवनिर्वाचित विधायक के समर्थकों ने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपन   read more

झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा : मीर
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : कांग्रेस की झारखंड इकाई ने रविवार को कहा कि उसने झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता को नामित करने का फैसला नई दिल्ली में अपने केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा, ''आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। पार्टी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल के नेता को नामित करने का अधिक   read more

नीट पेपर लीक मामला : धनबाद-बोकारो के तीन समेत पांच के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : सीबीआई ने नीट 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पांचवां आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उसमें धनबाद निवासी अमित कुमार सिंह, बोकारो निवासी सुदीप कुमार, युवराज कुमार, बिहार के नालंदा निवासी अभिमन्यु पटेल और पटना के रहने वाले अमित कुम   read more

महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
  • Post by Admin on Nov 25 2024

साहेबगंज : जिले से शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। जिससे एक बार फिर महिलाओं के सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है। दरअसल जिले के बरहेट थाना क्षेत्र की एक महिला को दो युवकों ने जबरन अपने मोटरसाइकिल पर बैठा कर एक सुनसान इलाके में ले गया। जहां से हिम्मत दिखाते हुए महिला ने किसी तरह अपनी जान बचाते हुए बगल में ही अपने बहन के घर जा कर दरवाजा खटखटाया लेकिन घर पर किसी के न होने के   read more

झारखंड की सियासत में उभरे जयराम महतो, विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे पार्टी का भविष्य
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : झारखंड की राजनीति में एक नया नाम जयराम महतो तेजी से उभर कर सामने आया है। उनकी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) इस बार राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जयराम महतो खुद बोकारो के बेरमो और गिरडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। उनका राजनीतिक सफर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ था जब उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया   read more

39 दिनों से लापता व्यक्ति का मैक्लुस्कीगंज में झाड़ियों से बरामद हुआ कंकाल, पुलिस कर रही जांच
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बघमरी पिकेट से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों से पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया है। यह कंकाल 39 दिनों से लापता पूर्व उपप्रमुख 47 वर्षीय गौरी शंकर उरांव का बताया जा रहा है। गौरी शंकर उरांव बरियातू प्रखंड के पहले उपप्रमुख थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कंकाल के पास से मोबाइल, बाइक, पर्स और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। हालांकि कंकाल के पहचान के लिए डीएनए   read more

घटना को अंजाम देने से पहले ही रातु पुलिस ने अपराधी को दबोचा, लोडेड पिस्टल और चार गोलियां बरामद
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : रातु थाना क्षेत्र के तिलता में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, चार गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत छाता गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोनू गुप्ता किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए रातु क्षेत्र में आया था लेकिन उसस   read more

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख दांव पर, विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होंगे और यह चुनाव राज्य के कई दिग्गज नेताओं के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। 81 सीटों पर हुए चुनाव में जहां कुछ प्रत्याशी जीत का जश्न मनाएंगे वहीं कईयों को हार का सामना भी करना पड़ेगा। इस चुनाव में कई पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है जिनमें वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोर   read more

स्मार्ट सिटी रोड पर ऑटो की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : जिले के धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक ऑटो ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो चालक लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ल   read more

मालवाहक ऑटो ने खड़ी स्कॉर्पियो को मारी टक्कर
  • Post by Admin on Nov 22 2024

रातु : काठीटांड़-पिर्रा फुटकल टोली के एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। मालवाहक ऑटो ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।  हादसे में स्कॉर्पियो में सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद ऑटो च   read more