रांची समाचार
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 15 नवंबर को झारखंड के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान वे दो महत्वपूर्ण जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने इस संबंध में जानकारी दी और बताया कि राहुल गांधी महगामा विधानसभा और बेरमो विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे। राहुल गांधी की पहली जनसभा महगामा विधानसभा के read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : थाना क्षेत्र के मखमन्द्रों चेक नाका के पास अवैध रूप से बालू लदे चार टर्बो और दो ट्रैक्टर पकड़े गए। थाने के मुंसी अरशद खान ने गश्ती के दौरान रात के तीन बजे मांडर से आ रहे इन वाहनों को रोका। पकड़े गए चार टर्बो में से तीन को छोड़ दिया गया, जबकि एक टर्बो और दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया। तीन अन्य टर्बो के टायरों की हवा निकालकर उनके चालकों को हिरासत में ले लिया गया। read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रांची के बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। राज्यपाल ने माल्यार्पण कर बिरसा मुंडा को नमन किया और उनकी महान विरासत को याद किया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और आदिवासी जननायक की स्मृति में श्रद्धा व्य read more
- Post by Admin on Nov 15 2024
रांची : विधानसभा चुनाव के दौरान रांची पुलिस ने भाजपा नेता प्रदीप वर्मा के शिक्षण संस्थान पर छापेमारी की है। सूत्रों के मुताबिक, संस्थान में बड़ी मात्रा में धनराशि छुपे होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस छापेमारी में रांची पुलिस के डीएसपी और इंस्पेक्टर समेत भारी संख्या में पुलिस बल शामिल है। संस्थान के एक-एक कमरे की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस ने प read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर 65% मतदान दर्ज किया गया, जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में आदिवासी मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। माओवादियों की धमकियों के बावजूद लोकतंत्र के प्रति लोगों की आस्था कायम रही। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल मतदान 64.86% तक पहुंचा जो पिछले चुनावों की तुलना में अधिक है। लातेहार के मनिका read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
रांची : झारखंड में विभिन्न भ्रष्टाचार और घोटाला मामलों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की बड़ी कार्रवाई जारी है। बीते ढाई वर्षों में ईडी ने नौ प्रमुख मामलों में 282 ठिकानों पर छापेमारी कर 554 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, नकदी और अवैध संपत्तियाँ जब्त की गईं। पिछले ढाई सालों में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड में भ्रष्टाचार के नौ बड़े मामल read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
रांची : पिठौरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठौरिया थाना से 3 किलोमीटर दूर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना के कारण आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिठौरिया थाना क्षेत्र के कुछ स्थान ऐसे हैं जहां सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। इन दुर्घटनाओं के कारण कई लोगों की जान जा चुकी है, फिर भी इन क्षेत्रों मे read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
रांची : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज रांची के जेबीएम श्यामली स्कूल में अपने परिवार के साथ मतदान किया। धोनी ने इस मौके पर अपनी पत्नी और बेटी के साथ अपनी नागरिक जिम्मेदारी का पालन करते हुए वोट डाला। धोनी को देखकर उनके फैंस और अन्य मतदाता भी मतदान केंद्र के बाहर आकर उनका उत्साहवर्धन करते नजर आए। महेंद्र सिंह धोनी ने सभी नागरिकों से लोकतंत्र की read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
रांची : महागठबंधन के दो प्रत्याशियों के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में केस दर्ज हुआ है। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुधीर श्रीवास्तव की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की थी। रांची विधानसभा सीट से झामुमो की उम्मीदवार महुआ माजी पर आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए गले में पार्टी का पट read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
रांची : झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर आज दोपहर 1 बजे तक 46.25% मतदान दर्ज किया गया है। मतदाताओं ने बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते हुए लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मतदान के आँकड़ों के अनुसार घाटशिला में सबसे अधिक 53.87% मतदान हुआl जबकि जमशेदपुर (पूर्वी) में सबसे कम 36.92% मतदान दर्ज किया गया। बहरागोड़ा में 53.86%, बिशुनपुर में 51.95%, गुमला में 50.71%, और खूंटी में 50.77% लोगों न read more