माहेश्वरी महिला समिति ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाई देव दीपावली

  • Post By Admin on Nov 16 2024
माहेश्वरी महिला समिति ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में मनाई देव दीपावली

राँची : कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक रूप से देव दीपावली उत्सव मनाया। पुराणों के अनुसार, इस दिन सभी देवी-देवता धरती पर आते हैं और पवित्र गंगा नदी में समागम होता है इसलिए इसे देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है। समाज की महिलाओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 1500 दीपों से मंदिर प्रांगण को रोशन किया और सामूहिक आरती कर इस दीप उत्सव को धूमधाम से मनाया।

इस आयोजन में सभा अध्यक्ष किशन साबू, जुगल मारू, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू, पवन जी मंत्री, विजय मारू, अशोक साबू, अनिल साबू, प्रकाश काबरा, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया सहित समाज के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे। इस आयोजन के दौरान समाज के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे जिन्होंने इस पवित्र अवसर पर मिलकर पूजा-अर्चना की और देवी-देवताओं का आशीर्वाद लिया।