दिल्ली समाचार

दिखाया गया है 1,731 चीज़े में से 11-20 ।
पितृत्व अवकाश पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संकेत, केंद्र से कानून बनाने पर विचार की अपील
  • Post by Admin on Mar 18 2026

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पितृत्व अवकाश (पैटरनिटी लीव) को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए केंद्र सरकार से इसे सामाजिक सुरक्षा के दायरे में शामिल करने के लिए कानून बनाने पर विचार करने को कहा है। अदालत ने स्पष्ट किया कि बच्चे के समग्र विकास में पिता की भूमिका भी उतनी ही अहम है जितनी मां की। यह टिप्पणी जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने एक मामले की स   read more

चुनाव आयोग ने किया ऐलान : 9 अप्रैल से शुरू होगा मतदान, 4 मई को परिणाम
  • Post by Admin on Mar 15 2026

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है। केरल, असम, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव कराए जाएंगे। सभी राज्यों और पुडुचेरी में हुए मतदान के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के अनुसार केरल, असम और पुडुचेरी की सभी विधानसभा सीटों पर 9 अप्रै   read more

पश्चिम एशिया हालात पर भारत की पहल, रूस सहित कई देशों से शांति को लेकर चर्चा
  • Post by Admin on Mar 15 2026

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत कूटनीतिक स्तर पर सक्रिय हो गया है। इस क्षेत्र की स्थिति को लेकर भारत रूस सहित कई देशों के साथ लगातार संपर्क में है और तनाव कम करने के लिए संवाद के माध्यम से समाधान का आह्वान कर रहा है। सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे पर रूसी सरकार के साथ लगातार बातचीत जारी है। भारत का रुख साफ है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने और संघर्ष को कम कर   read more

संसद में मुद्दा उठने के बाद दूध मिलावट पर सरकार का बड़ा कदम, लाइसेंस अनिवार्य
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : देश में दूध में मिलावट की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा नियामक Food Safety and Standards Authority of India (एफएसएसएआई) ने बड़ा कदम उठाया है। अब दूध उत्पादन और बिक्री के लिए लाइसेंस या पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। एफएसएसएआई की ओर से जारी बयान के अनुसार डेयरी सहकारी समितियों के सदस्यों को छोड़कर सभी दूध उत्पादकों और विक्रेताओं को अपने खाद्य व्यवसाय के संचालन से   read more

एलपीजी संकट की खबरों पर पीएम मोदी का बयान, बोले– कुछ लोग फैला रहे हैं पैनिक
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : मध्य पूर्व में ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध अब क्षेत्रीय संकट का रूप लेता जा रहा है। इस बीच एलपीजी संकट की खबरों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कुछ लोग जानबूझकर डर का माहौल बना रहे हैं। दिल्ली में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि मध्य पूर्व में चल रहा युद्ध पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट की ओर धकेल रह   read more

तेल आपूर्ति पर सरकार का आश्वासन, कहा– अफवाहों से बचें, कोई कमी नहीं
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : देश में एलपीजी और ईंधन संकट की अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि भारत में ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में कहा कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और भारत के पास इस समय पर्याप्त कच्चे तेल का भंडार मौजूद है। उन्हो   read more

बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की रणनीति तय, दलबदलुओं और सितारों से दूरी
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रूप दे दिया है। प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में आधे से अधिक सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए गए हैं। सूत्रों के अनुसार कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित विशाल रैली के बाद भाजपा अपनी पहली सूची जारी कर   read more

पीरियड्स लीव की मांग सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची, अदालत ने सुनवाई से किया इनकार
  • Post by Admin on Mar 13 2026

नई दिल्ली : छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए मासिक धर्म अवकाश (पीरियड्स लीव) अनिवार्य करने की मांग से जुड़ी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। मुख्य न्यायाधीश सीजेआई सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष यह मामला उठाया गया था। यह याचिका शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी की ओर से दायर की गई थी, जिसमें देशभर में छात्राओं और कामकाजी महिलाओं के लिए मासि   read more

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर पीएम मोदी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
  • Post by Admin on Mar 12 2026

नई दिल्ली : नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक दांडी मार्च की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाली विभूतियों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संस्कृत सुभाषित साझा करते हुए सत्य और नैतिकता के महत्व को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संदेश में लिखा कि वर्ष 1930 में आज ही के दिन दांडी मार्   read more

ओम बिरला ने संभाला लोकसभा का आसन, कहा— लोकतंत्र को मजबूत करना हमारा दायित्व
  • Post by Admin on Mar 12 2026

नई दिल्ली : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने के बाद दोबारा सदन का आसन संभाला। इस दौरान उन्होंने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उनका हमेशा प्रयास रहा है कि लोकसभा की गरिमा, मर्यादा और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो तथा सभी सदस्यों को अपने विचार रखने का समान अवसर मिले। सदन में अपने संबोधन में ओम बिरला ने कहा कि उन्होंने हमेशा कोशिश की कि प्रत्ये   read more