दिल्ली समाचार
- Post by Admin on Jul 24 2026
नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी आंदोलन के बीच शुक्रवार को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात की। करीब दो घंटे चली बैठक में संगठन ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, शिक्षा मंत्री को हटाने और आंदोलनकारियों पर दर्ज मामलों सहित तीन प्रमुख मुद्दे सरकार के समक्ष रखे। ठread more
- Post by Admin on Jul 24 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कुल 4,294 करोड़ रुपये की लागत वाली दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों का उद्देश्य देश के रेल नेटवर्क को मजबूत करना, औद्योगिक विकास को गति देना और रोजगार के नए अवसर सृजित करना है। कैबिनेट के पहले फैसले के तहत कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के बीच बल्लारी-गुटंकल रेल मार्ग पर तीसरी और चौथी रेलवॠread more
- Post by Admin on Jul 24 2026
नई दिल्ली: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लंबे समय से चर्चा में रहे अपने प्रीमियम मैक्सी-एडवेंचर स्कूटर Honda ADV 160 से भारत में पर्दा उठा दिया है। कंपनी आने वाले महीनों में इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही होंडा ने देश के तेजी से बढ़ते प्रीमियम स्पोर्टी स्कूटर सेगमेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। भारतीय बाजार में Honda ADV 160 का मुकाबला हीरो ज़ूम 160, यामाहा एरॉक्à read more
- Post by Admin on Jul 24 2026
नई दिल्ली: देश में हाई स्पीड रेल युग की शुरुआत 15 अगस्त 2027 से होने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, भारत की पहली बुलेट ट्रेन सेवा मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर चरणबद्ध तरीके से शुरू होगी। पहले चरण में सूरत-बिलिमोरा खंड पर परिचालन शुरू किया जाएगा, जबकि पूरे कॉरिडोर को क्रमिक रूप से चालू किया जाएगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर 508 किलोमीटर read more
- Post by Admin on Jul 24 2026
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ हुई वार्ता के बाद 26 दिनों से जारी अपना अनशन समाप्त कर दिया। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा करते हुए कहा कि लेह-लद्दाख की एपेक्स बॉडी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्होंने अपना अनशन समाप्त किया। सोनम वांगचुक 28 जून से केंद्र शाà read more
- Post by Admin on Jul 23 2026
नई दिल्ली : NEET पेपर लीक और देशभर में जारी छात्र आंदोलन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए पेपर लीक मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीà read more
- Post by Admin on Jul 23 2026
नई दिल्ली : NEET पेपर लीक मामले और देशभर में जारी छात्र आंदोलनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पेपर लीक के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा। उन्होंने इसे युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में सरकार का अहम कदम बताया। प्रधाठread more
- Post by Admin on Jul 22 2026
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में जारी विरोध-प्रदर्शनों और संसद के मानसून सत्र के बीच केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने का फैसला किया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 20 अतिरिक्त कंपनियों को हवाई मार्ग से दिल्ली भेजा जा रहा है। प्रत्येक कंपनी में लगभग 100 जवान होने के कारण करीब 2,000 अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाठread more
- Post by Admin on Jul 22 2026
नई दिल्ली : NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा CJP का आंदोलन मंगलवार को 31वें दिन भी जारी रहा। इस बीच पार्टी ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि छात्रों की मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो अगली बार दिल्ली में लाखों युवा जुटेंगे और आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका à read more
- Post by Admin on Jul 21 2026
नई दिल्ली : छात्रों से जुड़े मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेताओं को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिसके बाद कांग read more