निसंतानता से मिलेगी मुक्ति, श्री राधे हॉस्पिटल में 20 सितंबर को लगेगा विशेष निःशुल्क परामर्श कैंप
- Post By Admin on Sep 18 2026
लखीसराय : निसंतान दंपतियों के मातृत्व के सपने को साकार करने और उन्हें सही चिकित्सीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 'श्री राधे हॉस्पिटल & फर्टिलिटी सेंटर' की ओर से एक विशेष निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। "आपकी एक मुलाकात, खुशियों से भरी नई शुरुआत" के संकल्प के साथ आयोजित होने वाला यह कैंप आगामी 20 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक संचालित होगा।
शिविर के दौरान अनुभवी फर्टिलिटी विशेषज्ञों द्वारा संबंधित समस्याओं से जूझ रहे दंपतियों को नि:शुल्क परामर्श और उचित उपचार के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य लक्ष्य उन परिवारों तक सही और आधुनिक चिकित्सीय परामर्श पहुंचाना है जो मातृत्व सुख की प्रतीक्षा कर रहे हैं। शिविर में भाग लेने, पंजीकरण कराने अथवा विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए इच्छुक लोग मोबाइल नंबर 7631132150 पर सीधा संपर्क कर सकते हैं।