रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'एनिमल' (Animal) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस तेजी से वायरल होने वाले 3 मिनट 32 सेकेंड के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर ने तुरंत साबित कर दिया है कि इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की उम्मीद है, और रणबीर और बॉबी देओल ने इसमें अपने सबसे अलग और खूंखार अवतार में नजर आ रहे हैं ।

रणबीर कपूर और बॉबी देओल की इस फिल्म का टीजर ही सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा में रहा है, जिसमें उनकी अभिनय क्षमता की सराहना हो रही है। फिल्म में रणबीर ने एक गुस्सैल और खूंखार व्यक्ति के  लुक में अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया है, जबकि बॉबी देओल का लुक ने कई लोगों को उत्सुक कर दिया है, जिन्होंने उन्हें नरभक्षी के रूप में तारीफ की है। हालांकि, फिल्म की पूरी कहानी और बॉबी के किरदार के बारे में अब तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, जो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही प्रकट होगी।

'एनिमल' फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, और इसमें रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 1 दिसंबर को थियेटरों में रिलीज होने वाली है, और दर्शकों को एक नई और जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म के लिए उत्साहित कर रही है।