शादीशुदा महिला को हुआ ऑनलाइन प्यार, युवक अब कर रहा पहचानने से इंकार

  • Post By Admin on Jan 12 2023
शादीशुदा महिला को हुआ ऑनलाइन प्यार, युवक अब कर रहा पहचानने से इंकार

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर से मामला सामने आया है जहां एक महिला को फेसबुक के जरिए इश्क करना महंगा पड़ गया। महिला पूर्णिया की रहने वाली है। 28 साल की महिला ने समस्तीपुर के रहने वाले 30 साल के युवक से फेसबुक के जरिए पहले फ्रेंडशिप की, फिर फ्रेंडशिप प्यार में बदल गया। दोनों ने एक दूसरे से आपस में मोबाईल नंबर सांझा किया। दोनों की व्हाट्सएप के जरीए बात होने लगी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। 

इस महिला के पहले से दो बच्चे है। एक की उम्र 8 सालऔर दूसरे की उम्र 2 साल है। इसके बावजूद भी वह युवक के बुलावे पर उसके साथ हरियाणा चली गई। जहां 2 महीने तक दोनों पति-पत्नी की तरह रहे। कुछ महीनों बाद युवक लड़की को दिल्ली स्टेशन पर छोड़ कर भाग गया। युवक समस्तीपुर के विभूतिपुर का रहने वाला है। लड़की जैसे तैसे करके विभूतिपुर पहुंच गई और विभूतिपुर थाना में न्याय की गुहार लगा रही है।

युवती ने पुलिस को बताया कि वह फेसबुक के जरीए मिले दोनों कि व्हाट्सएप पर बाते होती थी क़रीब ढाई महीने पहले युवक उससे सहरसा में मिलने आया था। जहां अजय ने युवती को शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती से शादी करने की बात कह कर उसे लेकर हरियाणा के करनाल चला गया। जहां दोनों पिछले 2 महीने से पति-पत्नी बनकर रह रहे थे। दो महीने बाद युवक उसे लेकर दिल्ली रेलवे स्टेशन लेकर गया और कहा की अब गांव में ही रहेंगे। उसके बाद लडकी से कहा की वह पानी लेकर आता है, लेकिन वह वहां से फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी मालूम नहीं चला।

इधर युवती के ससुराल वाले और मायके वालों ने उसे अपने पास रखने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि वह अपने दो बच्चों को छोड़कर जिसके पास गई थी अब उसके साथ ही रहे, वह उनको अपने घर में पनाह नहीं देंगे। मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद थानाअध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि युवती के बयान पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।