बाबा रामदेव का छाया जलवा, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम

  • Post By Admin on Jun 22 2018
बाबा रामदेव का छाया जलवा, गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज हुआ नाम

विश्व योग दिवस पर जहाँ मोदी जी नैनीताल में योग किये वही बाबा रामदेव ने कोटा शहर को योग सिखाया। जहाँ बाबा रामदेव के साथ एक लाख से अधिक लोगों ने योग किया। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। 

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग शिविर का मुख्य समारोह गुरुवार को यहां के आरएसी ग्राउंड में हुआ। कार्यक्रम में 2 लाख लोगों के जुटने का दावा किया गया। इनकी गिनती पूरी होने के बाद रिकॉर्ड का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी तक यह रिकॉर्ड मैसूर के नाम था। पिछले साल वहां योग दिवस पर 55 हजार 506 लोगों ने एकसाथ योग किया था। 

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने योग करने वाले हर 50 लोगों पर एक व्यक्ति को मूल्यांकन के लिए तैनात किया गया। उसने देखा कि लोग योग कर रहे हैं या नहीं। दो जज लंदन से आए। स्वतंत्र ऑडिटर भी बुलाए गए, जिन्होंने परिसर का मूल्यांकन किया। ड्रोन से वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी हुई। 

रामदेव ने लोगों से कहा था कि आज गिनीज बुक रिकॉर्ड बनेगा, जहां एक ही जगह पर दो लाख से ज्यादा लोग योग करेंगे। इसलिए ध्यान रहे कि सबको टाइम पर आना पड़ेगा और अनुशासित तरीके से योग करना पड़ेगा, नहीं तो यह रिकॉर्ड नहीं बन पाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मेरी बुराई भी करते हैं, लेकिन पीछे से यह भी कहते हैं कि बाबा सही कर रहे हैं। उनके मुताबिक, हमें 60 मिनट याेग करने से 18 घंटे तक काम करने की ताकत मिलती है। 

आरसीए मैदान में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को एक बार कोड दिया गया। इसके आधार पर उसकी एंट्री हुई। एंट्री के लिए बनाए गए 10 गेट पर करीब 100 बार कोड रीडर लगे थे।