अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

  • Post By Admin on Jan 03 2023
अफगानिस्तान में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध के खिलाफ अमेरिका में प्रदर्शन

वाशिंगटन: अफगानिस्तान में तालिबान हुकूमत की ओर से हाल में लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के विरोध में यहां रह रहे अफगानिस्तान के लोगों ने बड़ी संख्या में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने तालिबान सरकार की इस नीति के खिलाफ लड़ने का संकल्प किया।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अफगान कल्चरल सोसायटी की प्रतिनिधि कैलिफोर्निया की रेयान यासीनी ने रविवार को व्हाइट हाउस के सामने कहा- हम यहां लड़कियों की शिक्षा के अधिकार के लिए आवाज उठाने के लिए आए हैं। जब से तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया है तब से लड़कियों के पास पढ़ने का अधिकार नहीं है। हम यहां यह सुनिश्चित करने आए हैं कि ऐसा नहीं हो। अफगान सोसायटी के अध्यक्ष नासिर खान ने तालिबान सरकार से देश में लड़कियों की शिक्षा पर लगाए गए प्रतिबंध को वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तानी लड़कियों को उनका अधिकार मिलना चाहिए। प्रदर्शनकारी हिकमत सोरोश ने कहा कि पूरी दुनिया तालिबानी फरमान को देख रही है। संयुक्त राष्ट्र को दखल देना चाहिए।