बारातियों के डांस के बीच अचानक घुसा वाहन, एक की मौत

  • Post By Admin on Mar 02 2023
बारातियों के डांस के बीच अचानक घुसा वाहन, एक की मौत

रांची : मामला झारखंड के लोहरदगा से सामने आ रहा है। एक शादी का माहौल अचानक गम में बदल गया। कहा जा रहा है कि बारातियों के डांस के बीच में एक वाहन अचानक घुस गया। वाहन ने कई लोगों को कुचल दिया। जिसमें 1 की मौत और कई लोग घायल हो गए।

आपकों बता दें कि बारात में शामिल हुए सभी लोग मस्ती में डांस कर रहे थे। तभी डीजे से लदा हुआ वाहन अचानक बारातियों के बीच में घुस गया। जिसमें एक बाराती की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दर्जन भर लोगों को हल्की चोटें आई है। इस घटना से शादी का माहौल गम में बदल गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ने सभी घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृत व्यक्ति को पोस्टमार्टम भेज दिया है।