सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित हुई नवनिर्वाचित महापौर व उप महापौर

  • Post By Admin on Jan 18 2023
सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित हुई नवनिर्वाचित महापौर व उप महापौर

मुजफ्फरपुर :  बुधवार को महापौर निर्मला साहू व उप महापौर डॉ. मोनालिसा स्वागत समारोह के अवसर पर नगर भवन में शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान महापौर निर्मला साहू व उप महापौर डॉ. मोनालिसा ने अपनी आगामी योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान निगम के अधिकांश वार्ड पार्षद मौजूद रहें। पदभार ग्रहण करने के बाद 20 जनवरी को महापौर सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों के नाम की घोषणा कर सकती हैं। 

महापौर निर्मला साहू व उप महापौर डॉ. मोनालिसा स्वागत समारोह के अवसर पर नगर भवन परिसर में सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक लोक कलाकार द्वारा शिष्टाचार मुलाकात कर क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले सम्मान से सम्मानित किया गया।