पत्रकार प्रेस परिषद् के प्रदेश उपाध्यक्ष ने भूमिहार ब्राह्मण उपनयन संस्कार स्थल में चल रही तैयारियों का लिया जायजा
- Post By Admin on Mar 26 2018

मुजफ्फरपुर: प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेश कुमार ने सोमवार को आयोजित हो रहे विराट भूमिहार ब्राह्मण उपनयन संस्कार मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज प्रांगण पर चल रही तैयारी का जायजा लेने के साथ 150000 का सहयोग राशि भी दिया । उन्होने परिषद् के जिला समूह के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी तरह की कोई कमी नही होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ज़रूरतमन्द, निराश्रित निर्धन परिवारों में उपनयन योग्य बच्चे के लिए विराट भूमिहार ब्राम्हण उपनयन संस्कार के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराते हुए ”विराट भूमिहार ब्राह्मण उपनयन संस्कार” के माध्यम से सामूहिक 501 बरुआ का एक साथ उपनयन संस्कार सम्पन्न कराया जायेगा। योजनान्तर्गत आच्छादित लोगों को उनकी सामाजिक/धार्मिक मान्यता एवं परम्परा/रीति-रिवाज के अनुसार उपनयन करने की व्यवस्था कराकर समाज में सर्वधर्म-समभाव एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपनयन कार्यक्रम सम्पन्न कराये जायेंगे।
ज्ञात हो कि मुजफ्फरपुर के लंगट सिंह कॉलेज मैदान में 26 मार्च दिन सोमवार को आयोजित विराट भूमिहार ब्राम्हण उपनयन संस्कार महोत्सव की सम्पूर्ण तैयारी हो चुकी है। कार्यक्रम स्थल लंगट सिंह कॉलेज मैदान में 251 मड़वा बनकर तैयार हो चूका है। इसी मड़वे में 26 मार्च को सुबह सात बजे से 501 बरुआ का एक साथ उपनयन संस्कार वैदिक रीति विधान के साथ शुरू होगी। बरुआ और उनके परिजनों रिश्तेदारों के ठहरने की व्यवस्था लंगट सिंह कॉलेज के पुराना न्यू हॉस्टल में की गई है। कार्यक्रम में आये लोगो को ध्यान में रखते हुए वहाँ 24 घंटे बिजली पीने का पानी, शौचालय एवं अन्य जरूरी सुविधा का उत्तम प्रबंध कराया गया है | वहीँ प्रदेश अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान पत्रकार प्रेस परिषद् के अधिकारियों के साथ दर्जनों पत्रकार उपस्थित रहें