नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने निगमकर्मियों को लगाई फ़टकार

  • Post By Admin on Mar 19 2018
नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने निगमकर्मियों को लगाई फ़टकार

मुजफ्फरपुर: सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मुजफ्फरपुर के परिसदन में नगर निगम के अधिकारी, अभियंताओं व कर्मचारियों के साथ आयोजित बैठक में निगमकर्मियों को फ़टकार लगाते हुए कहा कि नगर निगम के कर्मचारी राजनीति से हटकर शहर को स्मार्ट सिटी बनाने में सहयोग करें |

किसी के बहकावें में आकर कोई गलत काम न करें जिस से निगम व खुद का नुकसान हो | उन्होंने कहा कि निगमकर्मियों के वेतन पर जितने पैसे खर्च किये जा रहे है उसकी आधी रकम भी आय नहीं है निगम का सालाना बिजली बिल 18 करोड़ रुपया है जो कि निगम के वार्षिक आय से अधिक है | उन्होंने साफ़ व स्पष्ट शब्दों में कहा कि निगम कर्मचारी खुद को चेत ले | सरकार से बैर न मोले | शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के उद्देश्य से कार्य करें | उन्होंने शहर कि सफाई को लेकर नाराजगी जताई साथ ही नगर आयुक्त को साफ़ शब्दों में स्पस्ट किया कि शहर कि सफाई में कमी देखी गई तो सम्बंधित अधिकारी को बख्शा नहीं जायेगा |