JCB ने युवक को कुचला, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

  • Post By Admin on Mar 05 2023
JCB ने युवक को कुचला, परिजनों ने जमकर काटा बवाल

मुजफ्फरपुर : रविवार की सुबह एक परिवार के लिए कला दिन बन गया। उस परिवार में अपने 20 वर्षीय लाल को हमेशा के लिए खो दिया। मामला शहर के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित महेश बाबू चौक का है। जहां एक 20 वर्षीय युवक को JCB ने कुचल दिया। जिससे युवक की मौत हो गई।

जूरन छपरा स्थित माई स्थान निवासी मो. तबराक (20) सुबह अपनी स्कूटी से कोचिंग से लौट रहा था। इसी दौरान इमलीचट्टी में JCB ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ड्राइवर JCB छोड़ भाग गया। स्थानीय लोग घायल अवस्था में युवक को निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके कुछ दोस्त आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। स्थानीय मोहम्मद सज्जाद ने बताया की नगर निगम की गाड़ी से 20 साल के युवक तबरक की मौत हो गई। स्थानीय लोग 10 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी की।

हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने युवकों को समझाने की कोशिश की पर वो नहीं माने जिसके बाद प्रशासन ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया। इससे गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों को समझाने गई पुलिस पर भी हमला कर दिया। हमले में सदर थाना पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया। इतने के बाद भी गुस्साए परिजन शांत नहीं हुई। उनलोगों ने सड़क पर राहगीरों के साथ भी मारपीट की।