बिहार में भीषण अगलगी में 300 से अधिक घर जले

  • Post By Admin on May 15 2023
बिहार में भीषण अगलगी में 300 से अधिक घर जले

बेगूसराय: बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र स्थित सिहमा पथला टोला में लगे भीषण आग में देर रात करीब तीन सौ घर जलकर राख हो गया। घटना लोग तो बाल-बाल बच गए लेकिन करोड़ों की संपत्ति राख हो गई है।

घटना के बाद से अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में लगी हुई है लेकिन समाचार भेजे जाने तक आग पूरी तरह से नहीं बुझी है। घटना के बाद कोहराम मच गया है। मटिहानी विधायक समेत अन्य जनप्रतिनिधि तत्काल राहत पहुंचाने के लिए तिरपाल एवं भोजन की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रात में राम नंदन शर्मा के घर में महिलाओं ने खाना बनाकर आग चूल्हा में ही छोड़ दिया था। इसी दौरान देर रात आई आंधी में चुल्हे की आग भड़क गई और जिसके बाद विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। बरौनी रिफाइनरी से भी दमकल आया। करीब चार घंटे के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक करीब तीन सौ परिवार का सब कुछ जलकर राख हो गया। अगलगी के दौरान कई गैस सिलेंडर विस्फोट होने से आग ने और भयानक रूप ले लिया। घटना में कई बकरी जल गया और अनाज को बड़ी क्षति पहुंची है। अभी कटनी का समय था, लोगों ने गेहूं और मक्का काट कर अपने घर में ही जमा कर रखा था।

घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने सभी अधिकारियों को इसकी सूचना दी तथा घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। ग्रामीणों ने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर अस्थाई रूप से तत्काल धूप से बचने और भोजन की व्यवस्था करने की मांग किया है। फिलहाल लोग अपने जले हुए घरों के राख में बचा सामान ढूंढ रहे हैं।