सेवा संकल्प अभियान में भाजयुमो की पहल, लखीसराय में रक्तदान शिविर आयोजित
- Post By Admin on Sep 18 2026
लखीसराय : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा, लखीसराय ने सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्ष अभिषेक उर्फ सोनू चंद्रवंशी ने किया।
रक्तदान शिविर में हर्ष अभिषेक उर्फ सोनू चंद्रवंशी, पंकज कुशवाहा, विशाल सिंह राजा, शशांक सिंह, अवनीकांत सिंह, आलोक कुमार और अमरजीत कुमार ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान नवीन सिंह, अमरजीत प्रजापति, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आशा पासवान समेत भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा की ओर से संतोष कुमार वर्मा, श्रवण कुमार और रंजीत कुमार ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि जरूरत के समय रक्त किसी मरीज के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में स्वस्थ लोगों को स्वेच्छा से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने रक्तदान करने वाले कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्ष अभिषेक उर्फ सोनू चंद्रवंशी ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा और समर्पण के रूप में मनाते हुए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह के सेवा कार्य आगे भी जारी रखे जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी कार्यकर्ताओं तथा उपस्थित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।