पिस्तौल लहराने से रोकने पर पिता ने पुत्र पर चलाई गोली

  • Post By Admin on May 13 2023
पिस्तौल लहराने से रोकने पर पिता ने पुत्र पर चलाई गोली

बेगूसराय: बेगूसराय में डीजे के धुन पर पिस्तौल लहरा रहे पिता को रोकना पुत्र को मंहगा पर गया है। रोके जाने से आक्रोशित पिता ने अपने पुत्र पर ही गोली चला दी। जिसमें गोली पीठ को छूते हुए निकल जाने से वह घायल हो गया। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के रचियाही वार्ड नंबर-पांच की है। घायल युवक गुरवल राय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी पिता बौएलाल राय घर छोड़कर फरार हो गया है।

घायल युवक गुरवल राय ने बताया कि शुक्रवार की रात उसके पड़ोस में एक शादी थी। जिसमें डीजे बज रहा था। उसके पिता बौएलाल राय पिस्तौल लेकर डीजे की धुन पर लहरा रहे थे। उसने इसका विरोध किया तथा वहां से चले जाने को कहा। इसी से आक्रोशित होकर पिता ने गोली चला दी।