बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को एक प्रयास मंच द्वारा दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
- Post By Admin on Nov 11 2024

मुजफ्फरपुर : रविवार को 'एक प्रयास मंच' द्वारा बिहार की मशहूर लोकगायिका शारदा सिन्हा जी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुरानी गुदरी बहलखाना रोड पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच के संस्थापक संजय रजक ने शारदा सिन्हा की लोक संगीत में अतुलनीय योगदान का स्मरण किया और कहा कि "डॉ. शारदा सिन्हा ने अपनी मधुर आवाज के माध्यम से बिहार की संस्कृति और लोक संगीत को पूरे देश में पहचान दिलाई।" शारदा सिन्हा के गाए छठ, शादी, विदाई जैसे लोकगीतों ने बिहार की संस्कृति को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उनके गीतों में बिहार और मिथिला की परंपराएं समाहित थींl जिनके कारण वे लोक संस्कृति की एक सजीव प्रतिमूर्ति बन गईं। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी आवाज के माध्यम से लोकगीतों में बसी परंपराएं हमेशा जीवित रहेंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने कैंडल जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर संजय रजक ने भारत सरकार से तीन प्रमुख मांगें रखींl जिसमें मुजफ्फरपुर को बिहार की सांस्कृतिक राजधानी मानते हुए शारदा सिन्हा के नाम की प्रतिमा स्थापित की जाए और एक सांस्कृतिक हॉल का निर्माण कराया जाए। उनके योगदान के सम्मान में मुजफ्फरपुर में एक छठ घाट का नाम शारदा सिन्हा के नाम पर रखा जाए।
और शारदा सिन्हा को उनके लोकगीतों के योगदान के लिए 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए शामिल हैं।
श्रद्धांजलि सभा में स्थानीय बस्ती की महिलाएं पिंकी देवी, निनिया देवी, संजू देवी, गंगाजली देवी, सगु देवी, रीना देवी सहित राजदीप राज, नीरज मल्लिक और संजय रजक उपस्थित थे।