भारत विकास परिषद की द्विदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न, सामाजिक समरसता और स्वदेशी पर जोर
- Post By Admin on May 19 2025
.jpg)
मुजफ्फरपुर : भारत विकास परिषद् पूर्वी क्षेत्र की द्विदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन बीते रविवार को जिले के एक निजी होटल में सम्पन्न हुआ। इस कार्यशाला में पूर्वी क्षेत्र के चार राज्यों - बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा से कुल 71 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील खेरा, राष्ट्रीय महा अंकेक्षक संजीव मिग्लानी, राष्ट्रीय संयोजक सेवा राज कुमार, क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती सुमन सिंह, क्षेत्रीय महासचिव पूरण खूंतिया और क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव सी.ए के.के चौधरी उपस्थित रहे।
इस कार्यशाला में सामाजिक समरसता, परिवार प्रबोधन, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रतिभागियों को इन विषयों को अपने-अपने प्रांतों की शाखाओं में प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
आयोजन में उत्तर बिहार प्रांत की अध्यक्षा पुहुल सिंहा, महासचिव सुधीर कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. नवनीत शांडिल्य, क्षेत्रीय संयोजक (सम्पर्क) अमरनाथ प्रसाद, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य (सेवा) डॉ. हरि नारायण भारद्वाज, और सदस्य संजय शर्मा, अजय कुमार, अखिलेश कुमार, विनोद नंदे, श्रीमती आशा सिंहा सहित कई अन्य वरिष्ठ सदस्य भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के संकल्प के साथ, प्रतिभागियों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने कर्तव्यों को और अधिक मजबूती से निभाने का संकल्प लिया।