बागेश्वर धाम : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया अपनी चमत्कारी शक्तियों का खुलासा

  • Post By Admin on Jan 20 2023
बागेश्वर धाम : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने किया अपनी चमत्कारी शक्तियों का खुलासा

मध्य प्रदेश : बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दावा किया है कि ईसाई मिशनरियां उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रही हैं। धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से ईसाई मिशनरियां ऐसा कर रही है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि जब से उन्होंने दमोह में 160 परिवारों की घर वापसी कराई है और आदिवासी इलाकों में दरबार लगाना शुरू किया है तब से उनके खिलाफ हमले लगातार बढ़ गए हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने ईसाई मिशनरियां पर आरोप लगाया कि धर्मांतरण के लिए वह करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। अब वह लोग उनके पीछे पड़ गई हैं। उन्होंने दावा किया कि ऐसी चुनौतियों से वह डरते नहीं हैं। यह तो अभी शुरुआत है। वह जानते हैं कि ऐसी कई चुनौतियों का उन्हें सामना करना होगा।

धीरेंद्र शास्त्री ने ध्यान विधि को बताया अपनी ताकत

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी चमत्कारी शक्तियों का खुलासा करते हुए कहा कि 'ध्यान विधि' आदिकाल से चली आ रही एक परंपरा है। उन्हें उनके दादा जी से  आभासी शक्ति मिली है। कोई व्यक्ति उनके दरबार में आता है तो उन्हें पहले ही आभास हो जाता है कि उसकी यह समस्या हो सकती है। वह राम का नाम लेकर उसे पर्ची पर लिख लेते हैं और यह सनातन शक्ति की ताकत है कि वह सही निकलता है।