बिहार विश्वविद्यालय में एम.एससी. (भौतिकी) में आनंद ने मारी बाजी, किया टॉप

  • Post By Admin on Mar 21 2025
बिहार विश्वविद्यालय में एम.एससी. (भौतिकी) में आनंद ने मारी बाजी, किया टॉप

मुजफ्फरपुर : बिहार विश्वविद्यालय की एम.एससी. (भौतिकी) फाइनल परीक्षा 2022-24 के घोषित परिणाम में आनंद निषाद ने पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल परिवार बल्कि जिले का भी मान बढ़ाया है।  

आनंद निषाद रामेश्वर महाविद्यालय में अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक डॉ. शारदानंद सहनी के पुत्र हैं। वहीं, वे बिहार विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग से सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. भगवान लाल सहनी के पौत्र हैं।  

आनंद निषाद की शिक्षा की शुरुआत भी यहीं से हुई। उन्होंने इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई रामेश्वर महाविद्यालय से पूरी की और अब एम.एससी. में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।  

उनकी इस सफलता पर शिक्षकों, परिजनों और स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।