केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र किया जारी
- Post By Admin on Nov 04 2024

राँची : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का घोषणापत्र जारी किया है। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, और झारखंड भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी उपस्थित रहे।
घोषणापत्र में भाजपा की योजनाओं और नीतियों को स्पष्ट किया गया है, जो राज्य के विकास और कल्याण के लिए तैयार की गई हैं। यह घोषणापत्र चुनावी प्रचार में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पार्टी नेताओं ने आश्वासन दिया कि चुनाव जीतने पर राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।