तीन महिला प्रत्याशियों ने बचा ली ससुर की सियासी विरासत
- Post By Admin on Nov 25 2024

रांची : झारखंड में तीन महिला उम्मीदवारों ने ससुर की सियासी विरासत को बचा लिया। उन्होंने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की। ओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास की बहु पूर्णिमा दास ने जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के उम्मीदवार अजय कुमार को पटखनी दी। वहीं पूर्व विधायक समरेश सिंह की बहु श्वेता सिंह ने बोकारो सीट से शानदार जीत हासिल की।
उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार विरंची नारायण को काफी बड़े अंतर से हराया। महागामा में कांग्रेस की प्रत्याशी और हेमंत सरकार में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी ससुर अवध बिहारी सिंह की सियासी विरासत को बचाने में कामयाब रहीं। दीपिका ने बीजेपी के उम्मीदवार अशोक भगत को पटखनी दी।