संगठन महापर्व को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई समीक्षा बैठक
- Post By Admin on Nov 22 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में जिला भाजपा की एक बैठक हुई। जिसमें ऑफलाइन प्राथमिक सदस्यता और सक्रिय सदस्यता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि सभी बूथ पर सभी बूथ अध्यक्षों को प्राथमिक सदस्यता की ऑफलाईन पंजी दी गई थी। उस पंजी को जल्द से जल्द जमा करा कर सभी बूथ अध्यक्ष को सक्रिय सदस्य बनाने का काम करे। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने अपने मंडल क्षेत्रों में सौ से अधिक सक्रिय सदस्यों को जोड़े और भाजपा के हाथों को मजबूत करे।
संगठन महापर्व मे सभी मंडल चुनाव सहयोगी गण को जिलाध्यक्ष ने समझाते हुये कहा कि सभी बूथ पर 50 सदस्यों को जोड़ना है और बूथ कमिटी में बूथ मंत्री के साथ मन की बात सहीत 6 प्रभारी बनाना है और कुल 12 सदस्यों की कमिटी बनानी है और यह लिस्ट संगठन चुनाव सहयोगी दो दिनों में जिला को जमा करेंगे।
प्रदेश की सहमती से मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पताही मंडल सहयोगी राज कुमार साह, विश्वविद्यालय मंडल सहयोगी रानी सिंह, रामदयालु मंडल सहयोगी मनोज कुमार पिंटू, पूर्वी नगर मंडल सहयोगी साहेब साह, बाबा गरीबनाथ नगर मंडल सहयोगी सचिन राम एवं पश्चिमी नगर मंडल सहयोगी रामबालक शर्मा के नाम की घोषणा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने की।
बैठक में उपस्थित लोगों में जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार, जिला प्रभारी संगठन उपेन्द्र पासवान, उपाध्यक्ष अंकज कुमार, मंत्री धनंजय झा, नंदकिशोर पासवान, जिला मिडीया प्रभारी डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, आशीष अग्रवाल, प्रवक्ता सत्यप्रकाश भारद्वाज, मनोज पिन्टु, मोर्चा अध्यक्ष विजय पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह, अनिल गुप्ता, राजन भारद्वाज, नंद किशोर ठाकुर, आनंद सिंह, प्रदुमन राणा, विजय वर्मा, ओमप्रकाश कुमार, दिलीप कुमार, नरेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।