आज शाम से बंद होगा चुनाव प्रचार का शोर : के रवि कुमार

  • Post By Admin on Nov 11 2024
आज शाम से बंद होगा चुनाव प्रचार का शोर : के रवि कुमार

रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में पहले चरण के विधानसभा चुनावों के प्रचार का शोर सोमवार शाम से थम जाएगा। मतदान के समय के अनुसार, जहां शाम पांच बजे तक मतदान होगा, वहां चुनाव प्रचार भी शाम पांच बजे समाप्त होगा। वहीं, जहां मतदान शाम चार बजे तक होना है, वहां चुनाव प्रचार 48 घंटे पहले, यानी सोमवार को शाम चार बजे बंद हो जाएगा।

प्रचार समाप्ति के बाद निर्वाचन आयोग ने उन क्षेत्रों से बाहरी राजनीतिक व्यक्तियों को बाहर जाने का निर्देश दिया है। कुमार ने जानकारी दी कि पांच जिले पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा में 225 मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से भेजा जाएगा।

इसके साथ ही, मतदान केंद्रों पर उम्मीदवारों के कैंप लगाने के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी और ये कैंप मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी से अधिक पर होने चाहिए।