लिट्टीपाड़ा के झामुमो विधायक दिनेश विलियम मरांडी भाजपा में हुए शामिल
- Post By Admin on Nov 15 2024

पाकुड़ : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा का दामन थाम लिया। यह घटनाक्रम झारखंड के पाकुड़ जिले के हिरणपुर में आयोजित एक चुनावी सभा के दौरान हुआ। जहां दिनेश विलियम मरांडी ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।
आपको बता दे, दिनेश विलियम मरांडी का भाजपा में स्वागत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने माला पहनाकर किया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक के पार्टी में शामिल होने का स्वागत किया और उनका समर्थन किया।
विधायक मरांडी का भाजपा में शामिल होना झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है। यह झामुमो के लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि दिनेश विलियम मरांडी ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उनके इस कदम को चुनावी रणनीति के तहत देखा जा रहा है। जिसमें भाजपा अपनी ताकत बढ़ाने के लिए पूर्व राजनीतिक सहयोगियों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है।
झामुमो में विधायक मरांडी के इस्तीफे के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या अन्य नेता भी पार्टी छोड़ने की योजना बना रहे हैं और भाजपा को इसके माध्यम से चुनावी लाभ मिलेगा।