हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, कई प्रमुख नेता रहे मौजूद
- Post By Admin on Nov 29 2024

रांची : गुरुवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हेमन्त सोरेन ने झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया।
इस मौके पर कई विशिष्ट अतिथिगण मौजूद थे जिनमें राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार, तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन सहित कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और आम लोग शामिल थे।