उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने ललन सिंह के पक्ष में किया जनसंपर्क
- Post By Admin on Apr 27 2024

लखीसराय : शनिवार को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया प्रखंड के खुटहा पूर्वी, खुटहा पश्चिमी, लाल दियारा, मालपुर, कल्याणपुर एवं बड़हिया प्रखंड के अनेक गांव में एनडीए गठबंधन के समर्थित उम्मीदवार जदयू से प्रत्याशी श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह जी के समर्थन में अयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और जदयू के चुनाव चिह्न तीर छाप पर वोट देने की अपील की।
उपमुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के द्वारा चलाए गए अनेक योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मोदी सरकार देश के गरीबों, किसानों और युवाओं के लिए कार्य करती है और मोदी जी के गारंटी पर जनता को भरोसा है।
नुक्कड़ सभा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, उपाध्यक्ष सुनील सिंह, राम शोभा सिंह, नवीन सिंह आलोक राज, विजय सिंह, शंकर सिंह एवं सैकड़ों लोग उपस्थित थे।